फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गुरु पूर्णिमा की बधाई, पढ़िए क्या लिखा

Tue, 19 Jul 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश के सभी लोग इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की ढेरों बधाइयां दी हैं। 
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनायें। Greetings on the auspicious occasion of Guru Purnima. — Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2016
 
गुरू पूर्णिमा पर्व हिन्दू धर्म में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन अपने गुरु के लिए खास प्रकट किया जाता है। इसी कारण आज के दिन न केवल मंदिरों, बल्कि साधू-संतों के आश्रमों में भी खास पूजा-पाठ की जाती है।

माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महाभारत लिखने वाले कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म भी हुआ था। लोग यह भी मानते हैं कि उन्होंने चारों वेदों को लिपबद्ध किया था, जिसकी वजह से उनका नाम वेद व्यास रख दिया गया। उनके नाम पर गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

 
साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मथुरा के ब्रज में स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी की जाती है। इसमें भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा आते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें