फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से होगी जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान की भरपाई

Mon, 08 Oct 2018 05:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत की जाएगी। हालांकि, फसलों को इस बीमा योजना के तहत कवर करने की सरकार की यह योजना कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रयोग के तौर पर शुरू की जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर एक या दो जिलों में ही लागू किया जाएगा। पहले भी कई सांसद जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए इस केंद्रीय योजना के अंतर्गत लाने की मांग उठा चुके हैं। 

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने बताया कि इस योजना के दायरे में बारहमासी बागवानी फसलों को भी पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर शामिल किया गया है। अभी इसे केवल मौसम आधारित बीमा योजना में शामिल किया गया है। स्थानीय आपदा में खेतवार नुकसान का आकलन पहले नहीं होता था। लेकिन नई योजना में ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन जैसी आपदाओं में खेतवार फसल नुकसान का आकलन दो वर्षों से हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि दो वर्षों की समीक्षा के बाद अब बादल फटने और आग लगने की घटनाओं को भी स्थानीय आपदाओं में जोड़ दिया गया है और ऐसे मामलों में भी नुकसान का खेतवार आकलन होगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले दो साल में योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा, अनुभव व सभी पक्षकारों से विचार विमर्श के आधार पर इसके परिचालन संबंधी दिशा-निर्देशों को संशोधित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें