प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी की बंगाल की राजनीति पर लिखी तीन पुस्तकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दशकों सियासी इतिहास को निष्पक्षता और सही तथ्यों के साथ रेखांकित करना सराहनीय है।
उन्होंने 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता प्रवास के दौरान विक्टोरिया हॉल में लेखक रास बिहारी से मुलाकात के दौरान यह बात कही।
रास बिहारी ने बताया कि उन्होंने अपनी तीनों पुस्तकें प्रधानमंत्री को भेंट की। प्रधानमंत्री की सराहना उनके लिए बहुत मायने रखता। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर उनकी पुस्तकें रक्तांचल-बंगाल की रक्तचरित्र राजनीति, रक्तरंजित बंगाल-लोकसभा चुनाव 2019 व बंगाल-वोटों का खूनी लूटतंत्र है।