फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक से बढ़ा खतरा, पीएम-राष्ट्रपति से लेकर सोनिया-राहुल तक की बढ़ेगी सुरक्षा

Wed, 05 Oct 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पार से बढ़े तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। खूफिया जानकारी के बाद खतरे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक कर यह फैसला लिया।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर हुई कैबिनेट बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास के आस-पास सुरक्षा बढ़ेगी। 

बताते चलें कि इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के मुख्य सूत्रधार रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डोभाल जनपथ रोड पर रहते हैं। उनकी सुरक्षा को रिव्यू किया गया है।
 
विज्ञापन

डोभाल की बढ़ाई गई है सुरक्षा

ajit dobhal
अजीत डोभाल की सुरक्षा का जिम्मा एनएसजी ने संभाल रखा है। इसके बावजूद उनके सरकारी आवास के बाहर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पीसीआर की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। उनके आवास के आसपास किसी को रुकने भी नहीं दिया जा रहा है। खुफिया विभाग की मानें तो ऐसे इनपुट्स हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अजीत डोभाल आतंकियों के निशाने पर हैं। 

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जिला डीसीपी खुद अजीत डोभाल के आवास व ऑफिस के बाहर की सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में रहने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें