लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को झटका देते हुए शनिवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी। शुक्रवार को ही तेल के दाम 29 मई के बाद सबसे ऊंचाई पर पहुंच गए थे, लेकिन शनिवार को भी पेट्रोल में 10 पैसे और डीजल के भाव में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई।
शनिवार सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 77.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.71 रुपये प्रति लीटर बिका। अन्य महानगरों में मुंबई में पेट्रोल 84.67 रुपये, जबकि डीजल 72.94 रुपये प्रति लीटर रहा।
कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम क्रमश: 80.18 रुपये-71.55 रुपये और 80.23 रुपये-72.57 रुपये प्रति लीटर रहे। इससे पहले 29 मई को पेट्रोल 78.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था।