फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: जम्मू-कश्मीर में समर्थन जुटाने 28 जून को श्रीनगर जाएंगे रामनाथ कोविंद

Mon, 26 Jun 2017 09:52 PM IST
amarujala.com, संजय मिश्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ रामनाथ कोविंद। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए 28 जून को श्रीनगर जाएंगे। कोविंद की जम्मू-कश्मीर की यात्रा को अहम माना जा रहा है। बीते कई माह से खराब हालातों को लेकर जम्मू-कश्मीर चर्चा में है। मगर कोविंद का श्रीनगर दौरा कराकर राजग रणनीतिकार यह संदेश देना चाहते हैं कि सूबे के राजनीतिक हालातों पर उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है। भाजपा के एक वरिष्ठ महासचिव के अनुसार 28 जून को श्रीनगर पहुंचकर कोविंद पीडीपी और भाजपा के सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगेगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में एनडीए को मिलेगी अच्छी बढ़त

कोविंद के समर्थन में महबूबा के घर होगी बैठक: कोविंद के श्रीनगर दौरे का सियासी संदेश देने के लिए भाजपा रणनीतिकारों ने दोनों गठबंधन दलों के सांसदों और विधायकों की बैठक सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के निवास पर बुलाई है। इस बैठक में ही कोविंद राज्य के भाजपा-पीडीपी के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर समर्थन मांगेगे। 

वेंकैया और राम माधव भी रहेंगे कोविंद के साथ: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के साथ्र भाजपा ने पार्टी महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को भी भेजने का निर्णय लिया है। कोविंद के श्रीनगर दौरे के दौरान नायडू और माधव के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी साथ रहेंगे। 
विज्ञापन


वो 5 बातें जो रामनाथ कोविंद के बारे में नहीं जानते होंगे आप

29 जून को हरियाणा-पंजाब के नेताओं से मिलेंगे कोविंद: कोविंद के प्रचार अभियान को तेज करते हुए भाजपा ने 29 जून को हरियाणा और पंजाब के सांसद एवं विधायकों की संयुक्त बैठक पंचकूला में बुलाई है। राष्ट्रपति की उम्मीदवारी में मात खाने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भाजपा ने पंचकूला की बैठक में उपस्थित रहने को कहा है। सुषमा के अलावा राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन और कोटा से सांसद ओम बिडला को भी पंचकूला जाने को कहा गया है। 

30 जून को दिल्ली में जमेंगे सभी नेता: ऐतिहासिक जीएसटी कानून लागू होने के अवसर पर भाजपा ने अपने सभी नेताओं को 30 जून को दिल्ली में रहने को कहा है। इस दिन कोविंद का प्रचार अभियान भी थमा रहेगा। 

30 जून के बाद दक्षिण भारत के दौरे पर जाएंगे कोविंद: यूपी से प्रचार की शुरूआत करने के बाद कोविंद का अभियान उत्तर भारत तक ही सिमटा रहेगा। 30 जून के बाद वे दक्षिण के राज्यों की ओर रूख करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार 30 जून को जीएसटी लागू होने के बाद कोविंद का कार्यक्रम दक्षिण के राज्यों में रहेगा। 

आईएनएलडी से भाजपा को उम्मीदें: भाजपा को हरियाणा में अपने वाटों के अलावा आईएनएलडी के समर्थन का भरोसा है। पार्टी नेता चौटाला के संपर्क में लगातार बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि चौटाला ने भी भाजपा नेताओं को सकारात्मक संदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें