राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रविवार को हाथी की सवारी का आनंद लिया। कोविंद अपने परिवार के साथ असम के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं। आज राष्ट्रपति कोहोरा में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे।
असम के तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने काजीरंगा नेशनल पार्क में रविवार को हाथी की सवारी का आनंद लिया। कोविंद अपने परिवार के साथ काजीरंगा नेशनल पार्क में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विशेष कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को कोहोरा में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। इस कार्यक्रम में कोविंद वन अधिकारियों और राज्य सरकार के साथ हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति शनिवार शाम को कोविंद तेजपुर विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद काजीरंगा पहुंचे थे।
जनता के लिए दो दिन उद्यान बंद
राष्ट्रपति कोविंद के काजीरंगा नेशनल पार्क के दौरे को देखते हुए प्राधिकरण ने 26 और 27 फरवरी तक नेशनल पार्क को जनता के लिए आंशिक रूप से बंद करने के लिए बंद कर दिया है। 23 फरवरी को काजीरंगा नेशनल पार्क की ओर से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बुरापहार और अगोरटोली को छोड़कर सभी रेंज में पर्यटकों के लिए हाथी और जीप सफारी बंद रहेगी।