फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आज शुभारंभ करेंगे महामहिम, 11 राज्यों के 600 विद्यार्थी पहुंचेंगे

Sat, 07 Sep 2019 06:46 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पहले दिन केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल युवाओं से रूबरू होंगे 
  • विद्यार्थी न सिर्फ एक दूसरे से पहचान बनाएंगे बल्कि संस्कृति और लोक परंपराओं को भी जानेंगे
  • अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह युवाओं से रूबरू होंगे और रक्षा निधि पर चर्चा भी करेंगे
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावन चिंतन धारा चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम की ओर से राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आगाज शनिवार को राजधानी के विज्ञान भवन से होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसका उद्घाटन करेंगे। 11 राज्यों के 600 से ज्यादा विद्यार्थियों को सम्मेलन के दौरान शिक्षा और युवा मामले को लेकर सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


सम्मेलन का समापन आठ सितंबर को गाजियाबाद स्थित एलटी सेंटर में होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह युवाओं से रूबरू होंगे और रक्षा निधि पर युवाओं से चर्चा भी करेंगे। ट्रस्ट के संस्थापक गुरु पवन सिन्हा ने बताया कि युवा अभ्युदय मिशन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, क्योंकि आश्रम स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रभावित है।

11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भारतीय धर्म पर अपना वक्तव्य दिया था,  जिसके उपरांत भारतीय ज्ञान को सिर आंखों पर बिठाया। इसी दिवस को ट्रस्ट 'ज्ञान उत्सव' के नाम से मनाता रहा है। इसी के नौवें संस्करण के तहत यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सम्मेलन के पहले दिन केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल युवाओं से रूबरू होंगे वहीं युवा और देशभक्ति सत्र में परमवीर चक्र कैप्टन बाना सिंह अभिनव साझा करेंगे। इस सत्र में गुरु पवन सिन्हा के साथ चर्चा करेंगे। एक संत और सैनिक के बीच का संवाद युवाओं को देश भक्ति के लिए प्रेरित करेगा। 

सात सितंबर को गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सभी 11 राज्यों से आने वाले विद्यार्थी न सिर्फ एक दूसरे से पहचान बनाएंगे बल्कि संस्कृति, सभ्यता और लोक परंपराओं को भी जानेंगे। आठ सितंबर को समापन मोबाइल फिल्म फेस्टिवल होगा। इसमें पिछले वर्ष नशा विषय पर फिल्म का प्रदर्शन हुआ था, जबकि इस बार अपराध विषय रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें