फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधित के लिए नोट पहचानने वाला ऐप बिना इंटरनेट भी चलेगा

Sat, 07 Sep 2019 06:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
RBI
विज्ञापन

नोट असली है या नकली यह पहचानने में दृष्टिबाधितों की मदद करने वाला ऐप नवंबर में लॉन्च होगा और यह बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। आरबीआई के वकील वेंकटेश ढोंड ने बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रदीप नंदराजोग और भारती डांगरे की पीठ को बताया कि एप का बीटा संस्करण एक नवंबर को जारी होगा।

विज्ञापन


इसे चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा पीठ को बताया गया कि नवंबर में 20, 10, दो और एक रुपये के नए सिक्के जारी होंगे, जिनमें विशेष निशान होगा। इससे दृष्टिबाधित उनकी पहचान कर सकेंगे। सिक्कों के नमूने जांच के लिए पीठ और दृष्टिबाधित याचिकाकर्ताओं को सौंपे गए हैं।

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एसोसिएशन ने एक याचिका दायर कर कहा था कि सरकार द्वारा जारी किए गए नए नोट और सिक्कों को पहचानने और अंतर करने में दृष्टिबाधितों को मुश्किल हो रही है। पीठ इस मामले में अब चार नवंबर को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें