फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों और अर्द्धसैन्य बलों के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 09 Apr 2019 12:33 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवान समेत पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को यहां मंगलवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। कोविंद ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वार्षिक ‘वीरता दिवस’ के मौके पर स्मृति कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अक्टूबर, 2018 को पुलिस स्मरणोत्सव दिवस के मौके पर 30 फुट लंबे और 238 टन काले ग्रेनाइट से बने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का उद्घाटन किया था। राष्ट्रपति राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित इस स्मारक पर पहली बार गए। सशस्त्र सेना के सर्वोच्च कमांडर कोविंद को सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी जैसे सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने ‘राष्ट्रीय सलामी’ और गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा, खुफिया ब्यूरो के निदेशक राजीव जैन, सीआरपीएफ के निदेशक राजीव राय भटनागर, अद्धसैन्य पुलिस बलों और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। यह दिन 1965 में गुजरात के कच्छ के रण में सरदार पोस्ट पर दिखाई सीआरपीएफ जवानों की वीरता की याद में मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें