फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर छापेमारी पर जानकारी देने चुनाव आयोग पहुंचे राजस्व सचिव और सीबीडीटी के अध्यक्ष

Tue, 09 Apr 2019 12:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश और अन्य जगहों पर आयकर विभाग के छापों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को तलब किया है। चुनाव आयोग के बुलावे पर राजस्व सचिव और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष चुनाव आयोग पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में दिल्ली आयकर विभाग की छापेमारी में 281 करोड़ रुपये के बेहिसाब कैश रैकेट का खुलासा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जानकारी दी कि राजनीति, व्यापार और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के यहां की गई कार्रवाई में इस कैश रैकेट का खुलासा हुआ। 

सीबीडीटी ने कहा कि कैश का एक हिस्सा हवाला के जरिए एक बड़ी पार्टी के दिल्ली स्थित राजनीतिक पार्टी को भी भेजा गया है। सीबीडीटी ने जानकारी दी कि इस कार्रवाई में 14.6 करोड़ रुपये का कैश, 252 शराब की बोतलें, हथियार और बाघ की खालें भी बरामद की गई हैं। सीबीडीटी ने जब्त किए गए कैश के अलावा कुछ दस्तावेजों का भी खुलासा किया है। हालांकि इसमें किसी नेता के नाम का ज्रिक नहीं किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि कैशबुक के अलावा 242 करोड़ रुपये की रकम के फर्जी बिलों के जरिए हेरफेर और टैक्स के लिए स्वर्ग कहे जाने वाले देशों में 80 कंपनियों के भी साक्ष्य मिले हैं। इस कार्रवाई में दिल्ली के पॉश इलाकों में कुछ बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें