फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: राष्ट्रपति कोविंद ने मुंबई में किया दरबार हॉल का उद्घाटन, लता मंगेशकर को किया याद

Fri, 11 Feb 2022 12:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राष्ट्रपति ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा कि, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनकी स्मृति हमेशा हमारे मन में बनी रहेगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को मुंबई के राजभवन में नए दरबार हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया। उन्होंने कहा कि, लता दीदी के गीत अमर हैं, जो संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। आगे कहा कि लता दीदी सादगी के साथ रहती थीं, वह शांत स्वभाव की थीं। उनकी स्मृति हमारे मन में बनी रहेगी। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। 

विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति कोविंद अपने चार दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। जिस दरबार हॉल का राष्ट्रपति ने उद्घाटन किया है, उसमें 750 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस हॉल का उद्घाटन पिछले साल ही होना था, लेकिन उसी दिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया, जिस कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें