फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूरे एक साल के लिए अपने वेतन में 30 फीसदी की कटौती का किया फैसला

Thu, 14 May 2020 05:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च में पीएम केयर्स फंड में एक महीने का वेतन का योगदान दिया था और अब उन्होंने एक साल के लिए अपने वेतन में 30 फीसदी की कटौती का फैसला लिया है।

विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है, जिसके चलते अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, इसे पटरी पर लाने के लिए सरकार की तरफ से 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार को जारी किए गए सामाजिक सुरक्षा प्रतिबंधों का पालन करने और खर्च को कम करने के लिए राष्ट्रपति के घरेलू पर्यटन और कार्यक्रमों में काफी कमी की जाएगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ सरकार की लड़ाई में सहायता करने के लिए अन्य कठोर उपायों की घोषणा करने के अलावा अपने लिए 30 प्रतिशत वेतन कटौती का फैसला किया है। घर पर होने वाले समारोह और राज्य भोज जैसे औपचारिक अवसरों के दौरान खपत को भी कम से कम किया जाएगा। इसके लिए छोटी अतिथि सूची रखी जाएगी, भोजन मेन्यू को कम करने और फूलों और अन्य सजावटी वस्तुओं के उपयोग को कम किया जाएगा।
विज्ञापन


कोविंद ने राष्ट्रपति की लिमोजिन कार की खरीद को स्थगित करने का भी फैसला किया है, जो कि औपचारिक अवसरों के लिए इस्तेमाल किया जाना था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन और सरकार के मौजूदा संसाधनों को साझा किया जाएगा और ऐसे अवसरों के लिए उपयोग किया जाएगा,"  राष्ट्रपति भवन में मरम्मत और रखरखाव का काम केवल परिसंपत्तियों के उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें