फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बताया इंदिरा गांधी को अब तक का सबसे स्वीकार्य PM

Sun, 14 May 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
विज्ञापन
इंदिरा गांधी आज भी एक लोकतांत्रिक देश की सबसे स्वीकार्य प्रधानमंत्री हैं। ये बातें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शनिवार को कहीं। इंदिरा गांधी को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वह 20 वीं शताब्दी के सबसे उल्लेखनीय व्यक्तित्वों में से एक थीं। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी आवाज सांप्रदायिक और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ उठाई थी और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहस, दृढ़ विश्वास और निडरता के साथ काम करना उनकी पहचान थी। 

इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित एक किताब का विमोचन करते हुए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 1978 में कांग्रेस में दूसरी बार विभाजन के बावजूद राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नेहरू-गांधी परिवार से लंबे समय से संबंध रखने वाले मुखर्जी यूपीए-1 और यूपीए-2 सरकारों में एक वरिष्ठ मंत्री थे। बीते दिनों की बातें याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 1977 में जब कांग्रेस हारी थी तब मैं मंत्री था। हारने के बावजूद उन्होंने मुझसे कहा कि हार से हतोत्साहित न हो, ये काम करने का समय है। 

'इंडियाज इंदिरा- ए सेंटेनियल ट्रिब्यूट' नाम की इस पुस्तक का विमोचन के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। हालांकि खराब तबियत की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसमें शामिल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें