राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट के लिए चार एडिशनल जज नियुक्त करने पर अपनी मुहर लगा दी, जिसमें हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल पी धनबल भी शामिल है। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है, राष्ट्रपति ने रामासामी शक्तिवेल, पी. धनबल, चिन्नासामी कुमारप्पा और कुंडासामी राजशेखर को अपने पदभार संभालने से तिथि से अगले दो साल के लिए अतिरिक्त जज नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। एडिशनल जज आम तौर पर हाई कोर्ट का स्थायी जज बनने से पहले दो साल तक इस पद पर कार्य करते हैं।