फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: शतक लगाने के बाद विराट कोहली का बड़ा बयान, बोले- स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों की परवाह नहीं

Fri, 19 May 2023 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट के शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। कोहली ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस (71) के साथ पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली का मानना है कि उन्होंने स्वयं को इतने दबाव में ला दिया था कि आईपीएल में छह शतक लगाने के बावजूद उन्होंने कभी खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं दिया। विराट ने यह भी कहा कि उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लोग क्या कहते हैं वह इसकी परवाह नहीं करते। कोहली ने 63 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


विराट के शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। कोहली ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस (71) के साथ पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की।

कोहली ने कहा, ''मैं पिछले आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता हूं। मैंने पहले ही खुद को बहुत अधिक दबाव में रखा है। यह आईपीएल में मेरा छठा शतक है। मैं अच्छी पारी खेलने के बावजूद कभी-कभी खुद को पर्याप्त श्रेय नहीं देता। इसलिए बाहर बैठकर कोई क्या कहता है मैं इसकी परवाह नहीं करता क्योंकि वह उनकी राय है।''
विज्ञापन


कोहली की 130 के आसपास के स्ट्राइक रेट के कारण आलोचना होती रही है लेकिन वह लोगों को यह याद दिलाने से नहीं चूके कि वह अपनी फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय टीम की तरफ से किस तरह की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा, ''जब आप स्वयं उस स्थिति में होते हैं तो आप जानते हैं कि मैच कैसे जीतना है। मैं लंबे समय से ऐसा करता आ रहा हूं। ऐसा नहीं है कि जब मैं खेलता हूं तो अपनी टीम के लिए मैच नहीं जीतता हूं। मुझे गर्व है कि मैं परिस्थिति के अनुसार खेलता हूं।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें