फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election: कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, द्रौपदी मुर्मू को बताया बुरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वालीं

Thu, 14 Jul 2022 04:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अजय कुमार ने कहा, मोदी सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है। रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति हैं, लेकिन देश में अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने हाथरस की घटना पर भी एक शब्द नहीं बोला।
विज्ञापन
Presidential Elections 2022: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासत भी गहराती जा रही है। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी भी तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस नेता अजय कुमार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी करके नए विवाद को जन्म दे दिया है। वहीं, गुरुवार को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार की टिप्पणी के खिलाफ ओडिशा भाजपा विधायकों ने राज्य विधानसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

एएनआई को दिए बयान में कांगेस नेता ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू शालीन हैं। हालांकि, वह देश की बुरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अजय कुमार ने कहा, हमें उन्हें आदिवासियों के प्रतीक के रूप में नहीं देखना चाहिए। 

 

बेवकूफ बना रही मोदी सरकार 

विज्ञापन

अजय कुमार ने कहा, मोदी सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है। रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति हैं, लेकिन देश में अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने हाथरस की घटना पर भी एक शब्द नहीं बोला। प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना ही मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है। 
विज्ञापन


यशवंत सिन्हा अच्छे व्यक्ति 
कांग्रेस नेता ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कहा, वह अच्छे व्यक्ति हैं। समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए वोट करना चाहिए। इससे पहले यशवंत सिन्हा ने अपने एक बयान में कहा था कि वह राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल रोक देंगे। सिन्हा ने वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तुलना खामोश राष्ट्रपति से करते हुए कहा कि पिछले पांच साल राष्ट्रपति भवन में खामोशी का दौर देखा गया है। राष्ट्रपति को उस दौर में कई मुद्दों पर बोलना चाहिए था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें