आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आज दाहिनी आंख की सफल सर्जरी की गई। महामहिम मुर्मू मोतियाबिंद से जूझ रही थीं। इस ऑपरेशन को ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने सफल तरीके से अंजाम दिया। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
क्या है मोतियाबिंद की बीमारी
मोतियाबिंद आंख की वह स्थिति है जहां पर आंखों में दूधिया प्रभाव के कारण आप की दृष्टि धुंधली हो जाती है । मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों की आंखो पर धुंधला बिम्ब बनता है। जिसकी वजह से उन्हें रात में देखने में मुश्किल होती है साथ ही तेज रोशनी में भी दिक्कत होती है।