फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति ने 'नशा मुक्त ओडिशा' अभियान की शुरुआत की, कहा- एडिक्शन समाज का सबसे बड़ा दुश्मन

Fri, 05 May 2023 02:41 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपने गृह जिले मयूरभंज (ओडिशा) पहुंचीं, यहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के हाटबद्र गांव में ब्रह्म कुमारिस सेंटर के 'नशा मुक्त ओडिशा' (Addiction Free Odisha) अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा मानव समाज के लिए अभिशाप है और दृढ़ संकल्प तथा आध्यात्मिक पाठ्यक्रम के माध्यम से इसे हराया जा सकता है। बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू अपने गृह जिले मयूरभंज के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

विज्ञापन


नशा को बीमारी बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशा परिवार और समाज में तनाव पैदा करता है। इसलिए इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जब लोग नशे के बुरे प्रभावों को समझेंगे तो निश्चित रूप से इसे छोड़ने की कोशिश करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना नेक काम है। उन्होंने आध्यात्मिकता के जरिए एक स्वस्थ समाज के निर्माण में में ब्रह्म कुमारिस सेंटर के कार्यों की सराहना की। साथ ही 'नशा मुक्त ओडिशा' अभियान की सफलता की कामना की।
विज्ञापन


सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। अपने दौरे के बीच राष्ट्रपति ने पहाड़पुर में दो परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। 

छह मई को बारीपदा का दौरा
अगले दिन यानी छह मई को राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज जिले के मुख्यालय बारीपदा का दौरा करेंगी और यहां महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़पुर गांव की कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। उनके दौरे को देखते हुए स्थानीय निवासी भव्य स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारीपदा में अपनी यात्रा समाप्त कर मुर्मू उसी दिन दिल्ली लौट आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें