फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: एंटी नारकोटिक्स सेल ने चार ड्रग पेडलर्स किए गिरफ्तार, लाखों का मादक पदार्थ जब्त

Fri, 05 May 2023 02:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बरामद मादक पदार्थ की कीमत 25 लाख रुपये है। ट्रॉम्बे क्षेत्र में एक ई-सिगरेट रिफिलिंग केंद्र की जानकारी भी एएनसी की टीम को मिली थी।
विज्ञापन
लाखों का मादक पदार्थ जब्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मुंबई में विशेष अभियान चलाया हुआ है। गुरुवार को एएनसी ने पिछले 12 घंटों में मुंबई के तीन अलग-अलग क्षेत्रों से चार ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। मुंबई एएनसी की कांदिवली, वर्ली और आजाद मैदान इकाइयों ने एमडी ड्रग्स और ई-सिगरेट जब्त की।
विज्ञापन


बरामद मादक पदार्थ की कीमत 25 लाख रुपये है। ट्रॉम्बे क्षेत्र में एक ई-सिगरेट रिफिलिंग केंद्र की जानकारी भी एएनसी की टीम को मिली थी। मौके पर छापेमारी की दौरान टीम ने पांच लाख रुपये मूल्य की ई-सिगरेट जब्त की।

विशेष अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त
एक विशेष अभियान के दौरान, एएनसी क्राइम ब्रांच मुंबई ने अब तक नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 850 ग्राम एमडी ड्रग्स, 1.230 किलोग्राम चरस, 92.4 ग्राम हेरोइन, 280 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (कीमत 2.6 करोड़ रुपये) जब्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें