फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन, राष्ट्रपति ने की विशिष्ट अतिथियों की मेजबानी

Sun, 26 Jan 2025 07:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के लिए 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन में इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में 'घर पर' स्वागत समारोह का आयोजन - फोटो : X / @rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशिष्ट अतिथियों के लिए 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया। जिसमें तमाम विशिष्ट अतिथि शामिल हुए हैं। यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित दूसरा 'एट होम' कार्यक्रम था। वहीं राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में "एट होम" रिसेप्शन का आयोजन किया। महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों के अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने सरकार के विभिन्न विकास कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ जगह साझा की। मेहमानों ने कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित जीवंत कलात्मक और सांस्कृतिक तत्वों का आनंद लिया। 
विज्ञापन

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति, पीएम मोदी हुए शामिल
इस कार्यक्रम में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर शामिल हुए हैं।

ये केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में हुए शामिल
वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पीयूष गोयल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया लंच का आयोजन
वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में शामिल लोगों के लिए लंच का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल हुई मीनाक्षी क्षत्रिय ने कहा, 'मैंने अपनी जेब से पैसे टीबी के मरीजों के लिए दान कर दिए, ताकि उन्हें बेहतरीन इलाज मिल सके, मुझे आज गणतंत्र दिवस परेड के लिए भी बुलाया गया था, मुझे बहुत गर्व और खुशी है कि मुझे प्रधानमंत्री संग्रहालय देखने और परेड में शामिल होने का मौका मिला, मैं सभी आमंत्रित लोगों में सबसे कम उम्र की हूं।
 

जबकि, रजनीश बाजपेयी (आमंत्रित) ने कहा, 'जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका आए, तो उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आप ब्रेन ड्रेन नहीं, बल्कि ब्रेन गेन हैं और आपको भारत की सेवा के लिए आना चाहिए। उनका भाषण इतना प्रेरणादायक था कि मैंने और मेरे दोस्त ने प्रौद्योगिकी के माध्यम से गांवों को स्मार्ट गांवों में बदलने की पहल शुरू की और यह बहुत सफल रहा, यह इतनी तेजी से फैला कि हम, कई अन्य एनआरआई के साथ मिलकर और अधिक गांवों को स्मार्ट गांवों में बदल रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें