फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति का आज से आंध्र-तेलंगाना का पांच दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

Tue, 17 Dec 2024 01:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 से 21 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह मंगलगिरी स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इसके अलावा, उनके कई अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित हैं। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 17 से 21 दिसंबर की इस यात्रा के दौरान निलयम, बोलारम और सिकंदराबाद में रुकेंगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेकर शोभा बढ़ाएंगी। इसके अलावा, वह 18 दिसंबर को निलयम, बोलारम, सिकंदराबाद में विभिन्न पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी। 

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू 20 दिसंबर को कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करेंगी। उसी शाम, वह राज्य के गणमान्य व्यक्तियों, प्रमुख नागरिकों और शिक्षाविदों सहित अन्य लोगों के लिए निलयम में एक एट होम रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें