फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: राष्ट्रपति ने स्वीकार किया तमिलिसाई सुंदरराजन का इस्तीफा, कल ही छोड़ा था राज्यपाल और एलजी का पद

Tue, 19 Mar 2024 10:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक, राधाकृष्णन तेलंगाना-पुडुचेरी में नियमित नियुक्तियां होने तक प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
Tamilisai Soundarrajan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना के गवर्नर और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक, राधाकृष्णन तेलंगाना-पुडुचेरी में नियमित नियुक्तियां होने तक प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमिलिसाई ने राज्यपाल और उपराज्यपाल पद से इस्तीफे के बाद कहा था कि उनके ऊपर ऐसा करने का कोई दबाव नहीं था। अब वह जनसेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल का आनंद लिया है। 

लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया था ये जवाब
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनका अगला कदम क्या होगा और क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि वह अपनी योजनाओं के बारे में बाद में बताएंगी। तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने कहा कि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। एक बार इस्तीफा स्वीकार हो जाने दीजिए फिर मैं अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताउंगी। 
विज्ञापन


तमिलिसाई ने यह भी कहा कि उन्होंने संवैधानिक पदों से इस्तीफा देने के फैसले के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सूचित कर दिया है। वे जानते हैं मैं क्या चाहती हूं।

चुनाव लड़ने की अटकलें
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तमिलिसाई सुंदरराजन इस बार भाजपा के टिक्ट पर तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें डीएमके नेता कनिमोझी के खिलाफ भी उतार सकती है। 2019 के चुनाव में सुंदरराजन ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें कनिमोझी के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2009 में वे चेन्नई (उत्तर) सीट से प्रत्याशी रही थीं। हालांकि, यहां उन्हें डीएमके के टीकेएस एलंगोवन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें