फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रालय की सफाई,  ट्रंप का ‘अच्छा व्यवहार नहीं किया’ वाला बयान कारोबारी संतुलन के संदर्भ में

Fri, 21 Feb 2020 03:13 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अपनी पत्नी मेलानिया के साथ भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पहली भारत यात्रा के पहले दिन महज छह घंटे में तीन राज्य घूमेंगे। यात्रा की शुरुआत 24 फरवरी को अहमदाबाद से कर रहे ट्रंप उसी दिन शाम को आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यात्रा के दूसरे दिन ट्रंप की पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी।
 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रंप मंगलवार को दिन के 12 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से पीएम मोदी के साथ सीधे साबरमती आश्रम पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि देंगे। फिर दोनों नेता साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का रोड शो करेंगे।

विज्ञापन


मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम और लंच के बाद ट्रंप दंपत्ति शाम 5 बजे 45 मिनट तक आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

द्विपक्षीय वार्ता बुधवार को

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता होगी। इससे पहले ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत होगा। यहीं से वे राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि देंगे। इसके बाद दिन के 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता होगी।

इसके बाद दोनों नेता साझा बयान जारी करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, कृषि सहित कई दूसरे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच समझौता होगा। इसके तत्काल बाद ट्रंप अमेरिकी दूतावास में व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन

डिनर के बाद जर्मनी होंगे रवाना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रंप के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में बुधवार रात 8 बजे डिनर देंगे। करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम के बाद रात 10 बजे ट्रंप दंपत्ति जर्मनी के लिए रवाना हो जाएंगे।

अहमदाबाद में एक लाख लोग करेंगे ट्रंप का स्वागत

अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी के साथ 24 फरवरी को होने वाले आयोजन नमस्ते ट्रंप को लेकर जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यहां एक लाख लोग ट्रंप के स्वागत में जुटेंगे। इससे पहले ट्रंप ने अपने वीडियो में दावा किया था कि उनके स्वागत में 70 लाख लोग जुट रहे हैं।

वहीं आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहर के उस 22 किमी के हिस्से को चमकाया जा रहा है जहां ट्रंप की यात्रा होगी। इससे पहले ट्रंप साबरमती आश्रम भी जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली में स्कूल देखेंगी मिसेज ट्रंप

दौरे के अंतिम दिन अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप दिल्ली सरकार के एक स्कूल का दौरा करेंगी। इस दौरान वह स्कूल में हैप्पीनेस क्लास की जानकारी लेंगी और बच्चों से बातचीत भी करेंगी।

भाकपा ने की ट्रंप के विरोध में साथ आने की अपील

भाकपा ने देश की सभी प्रगतिशील ताकतों से आह्वान किया है कि वे ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करें। महासचिव डी राजा ने राजनीतिक दलों व संगठनों को साथ आकर दिल्ली में मुखर विरोध करने की जरूरत बताई। उन्हाेंने इसे चिंताजनक बताया कि सरकार स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने के बजाय अमेरिकी साम्राज्यवादी सोच के आगे झुक रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें