फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे राष्ट्रपति

Mon, 07 Mar 2016 08:49 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली

सार

  • यमुना किनारे होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम
  • पहले राष्ट्रपति ने दी थी अपनी सहमति 
  • पर्यावरणविदों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से शुक्रवार से आयोजित हो रहे एक तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शामिल नहीं होंगे। पहले राष्ट्रपति ने रविवार को इस कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत करने पर सहमति दी थी। यमुना के किनारे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया है।
विज्ञापन


पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन पर चिंता जताते हुए कहा है कि पहले से बेहद दूषित नदी को इस आयोजन से नुकसान पहुंचेगा। आयोजकों ने इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के शिरकत करने की उम्मीद जताई है। राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से वह कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे।

इस कार्यक्रम में योग और ध्यान का सत्र चलेगा। इसमें शांति के लिए प्रार्थना के साथ दुनिया के कई देशों के कलाकार पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक याचिका भी दायर की गई है जिस पर मंगलवार को फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें