फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम से मिले अजित सिंह, सपा-रालोद में गठबंधन के आसार

Sun, 29 May 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट होते ही गठबंधन और समीकरण तैयार करने का दौर शुरु हो चुका है। प्रदेश में सत्तारुढ़ दल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन की खबरे सामने आ रही है। रविवार सुबह राज्य सरकार में मंत्री शिवपाल सिंह अजित सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। उसके कुछ देर बाद ही अजित सिंह मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। जब मीडिया द्वारा शिवपाल से अजित की मुलाकात पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में कोई खास बात नहीं है और हम अक्सर मिलने आते रहते हैं।
विज्ञापन


टीवी रिपोर्ट्स की माने तो सपा और रालोद में गठबंधन के आसार हैं। मिलने जुलने की इन कवायदों के बीच सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि अजित से सपा के सामने खुद को राज्यसभा भेजे जाने की शर्त भी रखी है। यहां यह बात गौर करने वाली है कि सारी कवायद राज्यसभा चुनाव के पहले की जा रही है जो आगामी 11 जून को होने वाले हैं।

अगर सपा और रालोद का गठबंधन हो जाता है तो यह प्रदेश की राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा की ओर से 401 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए थे और पार्टी को 224 सीटों के साथ बहुमत हासिल हुआ था। 2012 में पार्टी को कुल मतों का 29.13 प्रतिशत मत मिले थे। वहीं रालोद ने इसी चुनाव में 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसके हाथ 9 सीटें लगी थी और उसे कुल वोटों का 2.33 प्रतिशत मिला था। अगर इन दोनों दलों के प्रतिशत जोड़ दिए जाएं तो कुल 31.46 प्रतिशत तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन


लेकिन यहां एक बात और गौर करने लायक है वो यह है कि जिन 46 सीटों पर रालोद ने अपने उम्मीदवार उतारे थे उनमें से जिन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों से लड़ा था उन्हें 20.25 प्रतिशत वोट मिले थे। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सपा का परंपरागत क्षेत्र नहीं है और यहां अगर उसे रालोद का साथ मिल जाता है तो दोनों मिलकर एक बड़ी ताकत बन सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें