फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Delegates: जी-20 प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगा त्रिपुरा, CM बोले- पूरी दुनिया देखेगी राज्य के उत्पाद

Sat, 01 Apr 2023 03:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, अगरतला

सार

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि यहां आ रहे हैं। भारत सरकार के अधिकारी भी यहां आएंगे। हम उनके सामने अपने उत्पाद और संस्कृति पेश करेंगे ताकि पूरी दुनिया को त्रिपुरा के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
जी-20 की मेजबानी करेगा त्रिपुरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में तीन और चार अप्रैल को G-20 से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए अगरतला में तैयारी की जा रही है। राज्य के उत्पादों और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए हपनिया इनडोर प्रदर्शनी में राज्य के आठ जिलों के 46 स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा, प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए राज्य में अगस्त 2022 से तैयारी करनी शुरू की और कई बैठकें कीं। विभिन्न देशों के प्रतिनिधि यहां आ रहे हैं। भारत सरकार के अधिकारी भी यहां आएंगे। हम उनके सामने अपने उत्पाद और संस्कृति पेश करेंगे ताकि पूरी दुनिया को त्रिपुरा के बारे में पता चल सके। 

जी-20 प्रतिनिधि करेंगे त्रिपुरा का दौरा
त्रिपुरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान जी-20 प्रतिनिधियों का राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग और वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित हपनिया औद्योगिक मेला मैदान में होगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संताना चकमा ने कहा, मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में त्रिपुरा को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अथक प्रयास किए जा रहे है। कार्यक्रम के दौरान राज्य के हर जिले के लिए यहां स्टॉल आवंटित की गई हैं और इन स्टालों में प्रत्येक जिले से एक व्यावसायिक उत्पाद प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें