फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने की तैयारी: एक लाख ड्रोन से लैस 'भैरव' सेना तैयार...दुश्मन के लिए होगी घातक

Mon, 05 Jan 2026 05:54 AM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, नसीराबाद

सार

आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने अपनी नवगठित विशेष बल भैरव सहित पूरे बल में एक लाख से अधिक ड्रोन संचालकों का एक दल तैयार किया है।इन संचालकों को ड्रोन उड़ाने और दुश्मन के ठिकानों और सैन्य टुकड़ियों को निशाना बनाने के लिए वास्तविक अभियानों में उनका उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे समकालीन युद्ध परिदृश्यों में सेना की क्षमताओं में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
भारत की 'भैरव' सेना तैयार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का पूल तैयार किया है। तैयार नया विशेष बल भैरव पैदल सेना को आधुनिक और घातक बनाएगा, जो दुश्मन पर कहर बनकर टूटने को पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

 

भैरव के सभी ऑपरेटिव ड्रोन को संभालने में सक्षम हैं और दुश्मन के इलाके में बेस तथा फॉर्मेशन को टारगेट करने के लिए असली ऑपरेशन में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। सेना मुख्यालय द्वारा दुनियाभर के और अपने खुद के संघर्षों से मिले सबक को ध्यान में रखते हुए बनाई गई भैरव बटालियन को जरूरत के हिसाब से कई स्तर पर विशेष बलों के काम को अंजाम देने के लिए, तेज गति वाले, आक्रामक ऑपरेशनों के लिए एक खास बल देने के लिए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - मौसम का अलर्ट: पहाड़ों से मैदान तक ठंड का कहर, कश्मीर-हिमाचल में पारा माइनस; उत्तर भारत घने कोहरे में लिपटा
विज्ञापन


25 बटालियन बनाने का लक्ष्य
भारतीय सेना ने पहले ही ऐसी करीब 15 बटालियन बना ली हैं और उन्हें दोनों सीमाओं पर अलग-अलग फॉर्मेशन में तैनात किया गया है तथा भविष्य में कुल मिलाकर करीब 25 बटालियन बनाने की योजना है। भैरव बटालियन पैरा स्पेशल फोर्सेज और रेगुलर इन्फैंट्री बटालियन के बीच की खाई को भी भरेगी। 
 

सन्स ऑफ द सॉइल की धारणा पर बनाया गया बटालियन
भैरव को टैक्टिकल से लेकर ऑपरेशनल स्तर तक स्पेशल ऑपरेशन करने का काम भी सौंपा जाएगा। भारतीय सेना की दक्षिणी कमान की डेजर्ट भैरव बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि डेजर्ट भैरव बटालियन को सन्स ऑफ द सॉइल की धारणा पर बनाया गया है, क्योंकि ज्यादातर सैनिक राजस्थान के हैं जो इलाके, भाषा, मौसम और क्षेत्र को समझ सकते हैं। हम रेगिस्तानी सेक्टर में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bengal: SIR को लेकर मतुआ समुदाय में आक्रोश, आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का एलान; जानें क्या है मुख्य मांगें

भैरव बटालियन आर्मी डे परेड का होगी हिस्सा
कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि यह बल बहुत मजबूती से विकसित हो रहा है और सदर्न कमांड और भारतीय सेना की तेज, सक्षम और निर्णायक बल के रूप में उभर रहा है। भैरव बटालियन इस साल 15 जनवरी को जयपुर में होने वाली भारतीय सेना की आर्मी डे परेड का भी हिस्सा होंगी। डेजर्ट फाल्कन्स के नाम से जाने जाने वाले दो भैरव इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।



अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें