फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Commission: पूरे देश में नए सिरे से मतदाता सूची जारी करने की तैयारी, चुनाव आयोग ने दिए दिशा-निर्देश

Sun, 28 Aug 2022 04:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

Election Commission: चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक सभी राज्य पहचान पत्र में विभिन्न स्थानों और फोटो में मतदाताओं के एक जैसे फोटो वाली गड़बड़ियों को सुधारने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Election Commission: चुनाव आयोग पूरे देश में नए सिरे से मतदाता सूची जारी करने की तैयारी में है। मतदाता सूची में एकरूपता, दोहराव को खत्म करने और एकसमान फोटो की विसंगतियों को दूर करने की योजना है।

विज्ञापन


इसके तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें समान जनसांख्यिकीय प्रविष्टियों और फोटो से मिलती-जुलती प्रविष्टियों के प्रबंधन और संशोधित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी किए। इसके तहत कहा गया है कि वे अपने यहां मतदाता सूचियों को जनसांख्यिकी और फोटो के आधार पर सत्यापित कराएं। 

इस प्रक्रिया को 1 जनवरी, 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। आदेश के मुताबिक सभी राज्य पहचान पत्र में विभिन्न स्थानों और फोटो में मतदाताओं के एक जैसे फोटो वाली गड़बड़ियों को सुधारने में मदद करेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, राज्यों को अपनी प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन आयोगों को संबंधित कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करना होगा। इस क्रम में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में जनसंख्या और एक जैसी फोटो वाले मतदाता पहचान पत्रों की जांच हो सकेगी। 
विज्ञापन


एप और ऑनलाइन मदद लेने का सुझाव
सूचियों के लिए सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गुरुदा ऐप और आयोग के ऑनलाइन प्लेटफार्म एरोनेट की मदद लेने का सुझाव भी दिया है। इसमें फार्म 7 और 8 के आवेदनों को गुरुदा के माध्यम से जांचा जाएगा। इसके बाद ब्लॉक से जिला चुनाव अधिकारी के स्तर पर जांच होगी। इसमें सभी मानकों की कसौटी पर सत्यापित करके सूची को इरोनेट पर सार्वजनिक किया जाएगा, जिस पर अंतिम रूप से निर्वाचन अधिकारी निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें