फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने संसद में बिल लाने का किया था वादा, फिर प्राइवेट मेंबर बिल क्यों : तोगड़िया

Fri, 02 Nov 2018 12:09 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर पर प्राइवेट बिल लाने की कठोर आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक पार्टी के स्तर पर संसद में मंदिर निर्माण के लिए बिल लाने का प्रस्ताव पास किया था, ऐसे में आज उसके एक सदस्य के द्वारा प्राइवेट मेम्बर बिल लाने की बात क्यों कही जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना छोड़कर संसद में बिल लाकर राममंदिर निर्माण की हर बाधा दूर कर देना चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद से अलग होने के बाद अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन कर हिन्दू राजनीति को आगे बढ़ाने में जुटे तोगड़िया ने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने 1989 के पालमपुर अधिवेशन में एक पार्टी के रूप में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया था।

प्रस्ताव में कहा गया था कि पार्टी राममंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून लाएगी और ऐसे कानून को लाने के लिए वह एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनेगी। लेकिन आज जब वह सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, तब वह अपने पुराने वायदे से क्यों मुकर रही है।
विज्ञापन


तोगड़िया के मुताबिक भाजपा इस तरह की चर्चा चलाकर दूसरी पार्टियों को हिन्दू विरोधी साबित करना चाहती है, उन्होंने कहा कि भाजपा को यह नौटंकी बंद करनी चाहिए और वास्तविक रूप में मंदिर निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए।


 
विज्ञापन

चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को याद आ जाता है राम मंदिर- शुक्ला

राजीव शुक्ला
जयपुर में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आ जाता है। जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालाय में शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा का राम पर भरोसा केवल वोट पाने के लिए ही है। राम मंदिर के लिए भाजपा ने कुछ भी नहीं किया है। केंद्र सरकार ने राफेल डील मामले की जानकारी संसद और सुप्रीम कोर्ट से छिपाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें