फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह की जगह प्रवीण को नहीं भेजा जाएगा रियो

Wed, 27 Jul 2016 11:47 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवीण राणा - फोटो : ghjg
विज्ञापन
डोप में फंसे पहलवान नरसिंह यादव की जगह प्रवीण कुमार को रियो भेजने के मामले में भारतीय कुश्ती फेडरेशन और खेल मंत्रालय के अलग-अलग सुर हैं। भारतीय कुश्ती फेडरेशन ने जहां नरसिंह की जगह पहलवान प्रवीण राणा को भेजने की बात दोहराई है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने साफ किया कि फिलहाल नरसिंह की जगह किसी दूसरे पहलवान का नाम रियो ओलंपिक के लिए तय नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक नियम के अनुसार किसी डोप पॉजिटिव खिलाड़ी की जगह दूसरे को रियो नहीं भेजा जा सकता है। लिहाजा नरसिंह की जगह प्रवीण को भेजने का सवाल ही नहीं है।

नरसिंह की जगह 74 किलोग्राम में पहलवान प्रवीण राणा को रियो भेजने के कुश्ती फेडरेशन के फैसले से पहले ही खेल मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, ‘ अगर किसी एंटी डोपिंग पैनल ने किसी खिलाड़ी को शुरुआती तौर पर निलंबित कर दिया है और आखिरी रिपोर्ट आ चुकी है, तो इस स्थिति में किसी खिलाड़ी का स्थानापन्न नहीं भेजा सकता है।’ हालांकि खेल मंत्री गोयल ने यह भी लिखा कि सरकार पूरे मामले में सतर्क है।
विज्ञापन


किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। गोयल ने कहा कि बुधवार शाम नाडा की इस मामले में सुनवाई है और देर रात नाडा का फैसला आने के बाद ही सरकार बृहस्पतिवार को अपना पक्ष रखेगी। इस बीच, खबर है कि नाडा ने सुनवाई बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दी है। इस पर फाइनल रिपोर्ट अगले दो दिन में आने की संभावना है। वहीं, नाडा कार्यालय के बाहर नरसिंह के समर्थकों ने  नारेबाजी की।

नरसिंह की सीबीआई जांच की मांग के सवाल पर गोयल ने कहा कि जब फेडरेशन इस मामले में हमसे लिखित में कुछ मांग करेगी तब सरकार इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक से पहले दो एथलीटों नरसिंह यादव और इंदरजीत के डोप में नाकाम होना चिंता का सबब है।
विज्ञापन

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

नरसिंह यादव - फोटो : Getty
ये दोनों नए खिलाड़ी नहीं हैं और सभी जानते हैं कि इन दोनों ने देश के लिए कई पदक जीते हैं। नाडा खुद बुकलेट के जरिये एथलीटों को प्रशिक्षित करती रही है। देश के शीर्ष 1000 एथलीट नाडा के तहत पंजीकृत हैं और सभी पर नाडा की हमेशा नजर रहती है। 

पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के मामले में लोकसभा में बुधवार को जम कर हंगामा हुआ। कई दलों के सदस्यों ने इस मामले में साजिश का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उनके अलावा कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और डिप्टी चेयरमैन पीजी कुरियन ने भी इस मामले को गंभीर बताया और सरकार से जांच की मांग की।

इस पर संसदीय मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम सदन की भावनाओं को समझते हैं और इस पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वहीं, राज्य मंत्री एसएस अहलुवालिया ने सदन को आश्वस्त किया कि वह सरकार से इस मसले पर बयान देने के लिए कहेंगे।

यह मामला लोकसभा में पहले प्रश्नकाल और बाद में शून्यकाल में भी उठा। सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि एक खिलाड़ी वर्षों से मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंचता है कि वह देश के लिए ओलंपिक में क्वालीफाई करे और देश के लिए ओलंपिक में खेले।

लेकिन ओलंपिक में जाने से ठीक पहले इस तरह के मामले से खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है। इससे देश की साख पर भी बट्टा लगता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में साजिश की बू आती है। खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी साजिश का आरोप लगाया है। ऐसे में मामले की जांच सीबीआई से कराने के साथ ही दोषियों को सख्त सजा देनी चाहिए।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें