फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: प्रवीण तोगड़िया की परिषद भी मैदान में, शुरू किया 'मेरा परिवार 15 दिन का लॉकडाउन अभियान'

Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वह 10 करोड़ परिवारों का लॉकडाउन कराने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इससे कोरोना चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। 
 
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद् के पूर्व अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, कोरोना की दूसरी लहर के कारण आज देश में स्थिति गंभीर है। हर दिन चार लाख के करीब केस आ रहे हैं। आज हॉस्पिटल में बेड,ऑक्सीजन, दवाइयां पर्याप्त नहीं हैं।  ऐसे में अब सरकार के बाद लोगों को सजग करने के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आने लगी हैं। इसी सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् और इंडिया हेल्थ लाइन ने लोगों को जागरूक करने के लिए 'मेरे परिवार का 15 दिन का लॉकडाउन' अभियान शुरू किया है।'

विज्ञापन


तोगड़िया ने कहा, हमारी संस्था ने मेरा देश मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए 15 मई 2021 तक 'मेरे परिवार का लॉकडाउन' अभियान शुरु करने जा रही है। इस दौरान हम करीब 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को परिवार लॉकडाउन में जोड़ने का अभियान चलाएंगे। 

उन्होंने कहा कि अगर देश में 10 करोड़ से ज्यादा परिवार ने परिवार लॉकडाउन किया तो एक डॉक्टर और कैंसर सर्जन होने के नाते ये दावे से कह सकता हूं कि लोगों का परिवार सुरक्षित रहेगा और 10 करोड़ परिवार देश में सुरक्षित होते हैं तो कोरोना की गति और मरीजों की संख्या में भी कमी देखी जाएगी।
विज्ञापन


तोगड़िया ने आगे कहा कि हमारी संस्था इस अभियान द्वारा लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को लेकर जागरूक करेगी। इसके अलावा सभी लोगों से वैक्सीनेशन लेने के लिए आग्रह करेंगे। 

इस दौरान हमारे सदस्य लोगों को बताएंगे कि कोरोना से कैसे सावधानी रखना है और वैक्सीन लगाने के क्या फायदे हैं। इस अभियान में जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं या जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिए हैं वो हमारी संस्था में रजिस्ट्रेशन करा कर हमसे जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें