फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: सीबीआई के नए निदेशक नियुक्त हुए प्रवीण सूद, कर्नाटक से है नाता, दो साल का रहेगा कार्यकाल

Sun, 14 May 2023 03:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कमेटी ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। उसके बाद इन नामों को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी के पास भेजा गया था। इस कमेटी ने सीबीआई के नए अध्यक्ष का नाम तय किया।
विज्ञापन
सीबीआई के नए चीफ प्रवीण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवीण सूद को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रवीण सूद की नियुक्ति दो साल के लिए हुई है। प्रवीण सूद इससे पहले कर्नाटक के पुलिस चीफ भी रह चुके हैं। प्रवीण सूद, सीबीआई के मौजूदा निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी ने प्रवीण सूद का नाम फाइनल किया। इस कमेटी में पीएम मोदी के अलावा, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, नेता विपक्ष लोकसभा अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे।

विज्ञापन


तीन अधिकारियों के नाम हुए थे शॉर्ट लिस्ट
कमेटी ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया था। उसके बाद इन नामों को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी के पास भेजा गया था। इस कमेटी ने सीबीआई के नए अध्यक्ष का नाम तय किया। जिन तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, उनमें कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद, फायर सर्विस, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स के डीजी ताज हसन और मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना का नाम शामिल था। 

1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं सूद
प्रवीण सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सीबीआई के मौजूदा निदेशक सुबोध कुमार मुंबई पुलिस कमिश्नर थे और मुंबई पुलिस कमिश्नर से वह सीबीआई निदेशक बने थे। सीबीआई निदेशक का कार्यकाल दो साल का होता है लेकिन इसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। प्रवीण सूद ऐसे समय में सीबीआई निदेशक का पद संभाल रहे हैं, जब एजेंसी कई संवेदनशील मामलों की जांच कर रही है। इनमें पेगासस स्पाईवेयर, कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाला जैसे मामले शामिल हैं। 
विज्ञापन


चयन समिति में शामिल अधीर रंजन ने किया था प्रवीण के नाम का विरोध
सीबीआई निदेशक के रूप में प्रवीण सूद का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीररंजन चौधरी वाली तीन सदस्यीय समिति ने किया। पीएम मोदी और चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ प्रवीण सूद के नाम पर सहमत थे, जबकि चौधरी ने उनके नाम पर आपत्ति जताई। वरिष्ठता के आधार पर पीएम और सीजेआई ने उनके नाम पर सहमति जताई।

शिवकुमार के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए थे
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सूद तीन साल से कर्नाटक डीजीपी के तौर पर काम कर रहे थे। डीजीपी प्रवीण सूद मार्च में उस वक्त सुर्खियों में आए थे, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि वह भाजपा सरकार की शह पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने सूद की गिरफ्तारी की भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें