बंगाल में रूट मार्च करते केंद्रीय बल
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां लोगों को अपने-अपने पक्ष में करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह को परिवर्तन यात्रा पर हुए हमले को लेकर पत्र लिखा है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय बलों ने रविवार को कई क्षेत्रों में रूट मार्च किया।
प्रताप बनर्जी ने शाह को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग को 20 फरवरी को मिनाख्ता बाजार, बशीरहाट और उत्तर 24 परगना में परिवर्तन यात्रा पर कथित रूप से टीएमसी सदस्यों द्वारा किए गए हमले को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में शांतिपूर्ण चुनाव संचालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
केंद्रीय बलों ने किया रूट मार्च
केंद्रीय बलों ने रविवार को उत्तर 24 परगना के बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र के नैहटी, भाटपारा क्षेत्रों में रूट मार्च किया। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हो रही हैं।