अभी तक चोरी हुए मोबाइल की एफआईआर तक कराना एक मुश्किल काम रहा है। ऐसे में चोरी या गुम हुए मोबाइल को फिर से ढूंढ पाना तो लगभग नामुमकिन ही माना जाता है। मगर केंद्र सरकार ने सोमवार को एक नई सेवा शुरू की है, जिसके माध्यम से मोबाइल का पता लगाकर उसे ढूंढने में आसानी होगी।
इसके लिए आप सीईआईआर की वेबसाइट पर जाकर अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इसमें मोबाइल को ब्लॉक करने के टैब पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा।
इस फॉर्म में मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, ब्रांड, डिवाइस मॉडल जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा मोबाइल कहां खोया या चोरी हुआ, पुलिस शिकायत नंबर, मोबाइल किसके नाम था, जैसी जानकारियां भी दर्ज करानी होंगी।