फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणव मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं, अभी भी वेंटिलेटर पर पूर्व राष्ट्रपति

Mon, 24 Aug 2020 03:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में सोमवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ है और वह गहरे कोमा में हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने यह जानकारी दी। चौरासी वर्षीय मुखर्जी का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण है, जिसका इलाज चल रहा है। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन



मुखर्जी को दस अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह तक कोई बदलाव नहीं आया है। वह गहरे कोमा में हैं। उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण है, जिसका इलाज चल रहा है। वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। 

मुखर्जी के मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें