फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक: गोवा में प्रमोद सावंत और मणिपुर में एम बीरेन सिंह को फिर मौका देने पर सहमति, औपचारिक घोषणा होना बाकी

Thu, 17 Mar 2022 03:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सूत्रों का कहना है कि अगर अंतिम समय में बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो गोवा और मणिपुर में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी पार्टी पुराने चेहरे पर ही दांव लगाएगी।
विज्ञापन
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में प्रमोद सावंत और मणिपुर में एन बीरेन सिंह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देर रात तक चली उच्च स्तरीय बैठक में इन दोनों नेताओं को फिर से सरकार की जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी। होली के तत्काल बाद होने वाली विधायक दल की बैठक में इस आशय की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को दिन भर चली कई दौर की बैठक के बाद देर रात पीएम ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष के साथ चार घंटे की मैराथन बैठक की थी। सूत्रों का कहना है कि अगर अंतिम समय में बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो गोवा और मणिपुर में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी पार्टी पुराने चेहरे पर ही दांव लगाएगी।

गौरतलब है कि गोवा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। हालांकि 40 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी 20 सीट हासिल कर बहुमत से महज एक कदम दूर रह गई। पार्टी को कुछ निर्दलीय विधायकों और एक क्षेत्रीय दल का समर्थन हासिल है। सूत्रों का कहना है कि नई सरकार की टीम पर फिलहाल विमर्श जारी है।
विज्ञापन


मणिपुर में भाजपा को अपने दम पर बहुमत हासिल करने का पहली बार मौका मिला। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 32 सीटें हासिल की। इस जीत में सीएम एन बीरेन सिंह की बड़ी भूमिका थी। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर फिर से भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें