या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के मौके पर देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक ने गुरु साहिब को नमन किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी नेताओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया को इंसानियत, प्रेम, सच्चाई और आपसी भाईचारे का रास्ता दिखा रही हैं।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। https://t.co/jud5oBSUkl
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 24, 2026
Warm greetings on the auspicious occasion of Sri Guru Nanak Dev Ji's Parkash Purab. His timeless teachings continue to guide humanity. May his message inspire us to build a society rooted in kindness, togetherness and the welfare of all. ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਨਿੱਘੀਆਂ ਮੁਬਾਰਕਾਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਦੀਵੀ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦਾ ਮਾਰਗ-ਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਸਾਨੂੰ ਦਇਆ, ਆਪਸੀ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ’ਤੇ ਆਧਾਰਿਤ ਸਮਾਜ ਸਿਰਜਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦਾ ਰਹੇ।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमेशा पूरी मानवता के भले के बारे में सोचा। उन्होंने लोगों को सच्चाई, अच्छे कर्म, सेवा, दया और आपसी प्रेम का रास्ता दिखाया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले सिख भाई-बहन सेवा के कामों के जरिए गुरु साहिब की शिक्षाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। अपने संदेश के आखिर में उन्होंने गुरु नानक देव जी को नमन किया।
भूकंप में तबाह हुआ था कच्छ का ऐतिहासिक गुरुद्वारा, मोदी ने फिर खड़ा कराया
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 'मोदी आर्काइव' नाम के सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया। इसमें गुजरात के कच्छ में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण से जुड़ी कहानी दिखाई गई। यह वही गुरुद्वारा है, जहां गुरु नानक देव जी की स्मृतियां आज भी जुड़ी हुई हैं। यहां उनकी पादुकाएं भी संभालकर रखी गई हैं।
वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण का अंश भी शामिल है। इसमें उन्होंने बताया था कि 26 जनवरी 2001 को आए भूकंप में कच्छ के लखपत स्थित यह गुरुद्वारा बुरी तरह तबाह हो गया था। उस समय उन्होंने इसे केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पूरी मानवता की अनमोल विरासत माना था। उन्होंने इसे दोबारा उसी रूप में बनवाने का संकल्प लिया और गुरुद्वारे का पुनर्निर्माण कराया। पीएम मोदी ने बताया था कि आज इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को दुनिया की विरासत में भी जगह मिली है।
अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी दीं शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने दया, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देकर समाज को नई दिशा दिखाई। उनकी शिक्षाओं ने लोगों को ईश्वर में विश्वास रखने और अच्छे आचरण के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।
करुणा और सद्भाव का संदेश देकर मानव समाज को नई दिशा देने वाले सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु नानक देव जी ने एक ओर ईश्वर के प्रति आस्था व सदाचार की ज्योति जलाई, वहीं दूसरी ओर भेदभाव मुक्त समाज, बंधुत्व और नारी सम्मान का मार्ग भी दिखाया। लंगर की परंपरा और धर्मशालाओं की स्थापना के माध्यम से उन्होंने सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी शिक्षाएँ अनंतकाल तक सत्य, परोपकार व लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी। ਦਇਆ ਅਤੇ ਸਦਭਾਵਨਾ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਦੇ ਕੇ ਮਨੁੱਖੀ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਦਿਸ਼ਾ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੇ ਸੰਸਥਾਪਕ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਹਾਰਦਿਕ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਨੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਪ੍ਰਮਾਤਮਾ ਪ੍ਰਤੀ ਆਸਥਾ ਅਤੇ ਸਦਾਚਾਰ ਦੀ ਜੋਤ ਜਗਾਈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਵਿਤਕਰੇ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਸਮਾਜ, ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਇਸਤਰੀ ਸਨਮਾਨ ਦਾ ਮਾਰਗ ਵੀ ਦਿਖਾਇਆ। ਲੰਗਰ ਦੀ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾਵਾਂ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਰਾਹੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸਦਭਾਵਨਾ ਦੀ ਅਨੋਖੀ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਸਦੀਆਂ ਤੱਕ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਸੱਚ, ਪਰਉਪਕਾਰ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦਾ ਰਾਹ ਦਿਖਾਉਂਦੀਆਂ ਰਹਿਣਗੀਆਂ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 24, 2026
अमित शाह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी के साथ जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव न हो और महिलाओं को पूरा सम्मान मिले। लंगर और धर्मशालाओं की परंपरा के जरिए उन्होंने सेवा और सामाजिक एकता की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की सीख आने वाली पीढ़ियों को भी सच्चाई, निस्वार्थ सेवा और सभी के कल्याण के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़ा यह पावन पर्व महादेव की नगरी काशी की दिव्य परंपरा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। पवित्र स्नान और दीपदान का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे, यही महादेव से कामना है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 24, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से मुक्त समाज का सपना देखा था। उनके मुताबिक, गुरु नानक देव जी का 'इक ओंकार' का संदेश पूरी मानवता को एक मानने की सीख देता है। उन्होंने लोगों से ईमानदारी से मेहनत करने, ईश्वर को याद रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
गुरु पूरब की आप सभी को लख-लख बधाइयां। गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन, उनका तप, त्याग, सेवा और मानवता का संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। https://t.co/k8CFNZDTH3
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2026
ਕੁੱਲ ਜਗਤ ਦੇ ਰਹਿਬਰ, ਪਹਿਲੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਭ ਨੂੰ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ... ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੇ ਸਾਨੂੰ 'ਨਾਮ ਜਪੋ, ਕਿਰਤ ਕਰੋ ਅਤੇ ਵੰਡ ਛਕੋ' ਦਾ ਮਹਾਨ ਸਿਧਾਂਤ ਦਿੱਤਾ... ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਾਰੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਸੱਚ ਦੇ ਮਾਰਗ 'ਤੇ ਚੱਲਣ, ਜਾਤ-ਪਾਤ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉੱਠ ਕੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੱਤਾ... ਆਓ, ਇਸ ਪਵਿੱਤਰ ਦਿਹਾੜੇ 'ਤੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਜੀਵਨ 'ਚ ਧਾਰਨ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਖ਼ੁਸ਼ਹਾਲ ਅਤੇ ਸਾਂਝੀਵਾਲਤਾ ਵਾਲੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰੀਏ...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 24, 2026
भगवंत मान ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने लोगों को जाति और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर रहने की सीख दी। उनका संदेश था कि हर इंसान के साथ बराबरी का व्यवहार किया जाए और सभी मिलकर समाज की भलाई के लिए काम करें। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि इस पवित्र दिन पर गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें, ताकि एक खुशहाल और मजबूत समाज का निर्माण हो सके।
'गुरु नानक की शिक्षाएं सामंजस्यपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं'
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद करने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की अपील की। अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव ने सत्य, करुणा, विनम्रता, समानता और मानवता की निस्वार्थ सेवा के संदेश से पूरी दुनिया को प्रकाशमान किया। उनकी शिक्षाएं आज भी लोगों को सामंजस्यपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि गुरु नानक देव की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।
स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारे के पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारों में सुबह से ही मत्था टेकने, अरदास करने और गुरबाणी कीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा।
ये भी पढ़ें: कार्तिगई दीपम: तिरुपरनकुंद्रम में दीप जलाने की तैयारी जारी, तिरुवन्नामलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा यानी कार्तिक पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष सजावट होती है। श्रद्धालु अरदास करते हैं, कीर्तन सुनते हैं और लंगर सेवा में हिस्सा लेते हैं। कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम देर रात तक चलते हैं।