फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश जावड़ेकर का कोचिंग सेंटर्स पर निशाना- वहां स्टूडेंट्स से होता है गुलामों जैसा सलूक

Tue, 17 Oct 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Prakash Javadekar
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश में चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आईआईटी और उसके जैसे संस्थानों में दाखिला दिलाने के नाम पर स्टूडेंट्स को अपना गुलाम बना रहे हैं। जावड़ेकर ने स्कूल और कॉलेज के गिरते शिक्षा स्तर को ऐसे प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स के उदय होने के लिए जिम्मेदार बताया। जावड़ेकर ने यह बात स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2018 के लॉन्च पर कही। यह कार्यक्रम पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हो रहा है। 
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि यह चिंता की बात है कि आठवीं के छात्र कोचिंग संस्थानों के गुलाम बनते जा रहे हैं, उनको सिर्फ प्रतियोगी परीक्षा के हिसाब से तैयार किया जा रहा है, लेकिन जो उनको सिखाया जाना चाहिए वह नहीं सिखाया जा रहा है।

दिवाली से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, कॉलेज शिक्षकों को भी मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ

जावड़ेकर ने कहा कि पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित रह गई है और ऐसे बहुत ही कम शिक्षक हैं जिन्हें सवाल पूछा जाना अच्छा लगता हो, इसलिए ही कोचिंग सेंटर पहले से ज्यादा मजबूत हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट इंडिया हैकाथन मानव संसाधन मंत्रालय ने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के साथ मिलकर शुरू किया था। इसमें देशभर के इंजीनियर्स को मौका दिया जाता है कि वह साथ आकर समाज के सामने आने वाली समस्याओं का अपनी इंजीनियरिंग से समाधान निकालें। पिछले साल इंजीनियरिंग के 10,000 छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया था, जिसमें से ज्यादातर प्राइवेट संस्थानों के थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें