देश के लोगों में वहां की सरकार के प्रति कितना भरोसा है इसपर एक सर्वे हुआ, जिसमें पता लगा है कि 85 प्रतिशत लोग भारत की केंद्र सरकार से खुश हैं। पीयू रिसर्च सेंटर द्वारा करवाए गए इस सर्वे में 2012 से अर्थव्यवस्था का 6.9 प्रतिशत की औसत से बढ़ना एक सकारात्मक पहलू बताया गया है। पीयू रिसर्च सेंटर यूएस की संस्था है, यह सामाजिक मुद्दों, जनमत संदेश और आबादी वाले जनसांख्यिकीय रुझान देता है।
सर्वे में और भी तरह के सवाल शामिल किए गए थे। इसमें 26 प्रतिशत लोगों ने माना कि एक शक्तिशाली राजनेता होना चाहिए जो संसद और कोर्ट के प्रेशर के बिना फैसले ले सके। वहीं 70 प्रतिशत लोगों ने ऐसी सरकार को बेकार बताया।
सर्वे: भारत में 81 फीसदी लोगों की पसंद हैं नरेंद्र मोदी
भारत में ऐसे भी कई लोग हैं जो एक्सपर्ट की सरकार चाहते हैं। भारत में 65 प्रतिशत लोग ऐसी सरकार के सपोर्ट में दिखे जिसमें नेता अपनी फील्ड के एक्सपर्ट हों। वियतनाम और फिलीपींस में भी लोग ऐसी सरकार के पक्ष में हैं। वहीं इसके उलट ऑस्ट्रेलिया के 57 प्रतिशत लोगों ने माना की ऐसी सरकार किसी काम की नहीं होगी।
मिलिट्री रूल की चाहत रखने वाले लोग भी कम नहीं हैं। भारत के 53 प्रतिशत और साउथ अफ्रीका के 52 प्रतिशत लोग मिलिट्री रूल के सपोर्ट में हैं। हालांकि, 50 साल से ऊपर से ज्यादातर लोग मिलिट्री रूल के पक्ष में नहीं थे और उन्होंने लोकतंत्र को अपनी पहली पसंद बताया।