फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को  फिर डराने लगा व्यापमं का भूत, पार्टी के सांसद ही उठाने लगे अंगुलियां

Fri, 17 Feb 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापमं मामले में सर्वोच्च न्यायालय के ताजा फैसले से मध्य प्रदेश में भाजपा की अंदरूनी सियासत फिर से उबाल मारने लगी है। पार्टी सांसद प्रह्लाद पटेल ने मामले में विवादित ट्वीट कर अपनी ही सरकार के खिलाफ विपक्ष को दोबारा से सियासी हमला बोलने का मौका थमा दिया है। इस मामले में जहां एक बार फिर कांग्रेस को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हमला करने का मौका मिल गया है वहीं भाजपा के सांसद पटेल ने समीक्षा की बात कर विपक्ष के आरोपों को बल दे दिया है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद पटेल ने तीन अलग-अलग ट्वीट में कहा है कि व्यापमं पर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले ने हमारी प्रशासनिक कार्यवाहियों एवं राजनीतिक इच्छाशक्ति की समीक्षा के लिए मजबूर किया है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है कि व्यापमं पर शीर्ष अदालत के फैसले से चिकित्सा क्षेत्र की 3 पीढ़ियां प्रभावित हुई हैं। इसकी भरपाई पर मध्य प्रदेश के सभी लोगों को विचार करना होगा। 

अंतिम ट्वीट में प्रहलाद ने लिखा है कि व्यापमं पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर न खुश हो सकते हैं और न दु:ख व्यक्त कर सकते हैं। वास्तविक अपराधियों को सजा मिलने का इंतजार है। सियासी गलियारे में उनके इस टवीट को सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में व्यापमं का जिन्न सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पार्टी के भीतर और बाहर दोनों ही जगहों में मुश्किलें पैदा करने वाला बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें