फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा ठाकुर को संदिग्ध लिफाफा भेजने वाले को एमपी एटीएस ने महाराष्ट्र से दबोचा

Sat, 18 Jan 2020 02:17 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, औरंगाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर संदिग्ध लिफाफे भेजने के मामले में महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भोपाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद ठाकुर ने सोमवार को भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें जहरीला रसायनिक पदार्थ है। पुलिस ने ठाकुर के आवास से तीन चार लिफाफे बरामद किए थे जिसमें से कुछ उर्दू में लिखे हुए हैं।

नांदेड के इतवारा पुलिस थाने के निरीक्षक प्रदीप ककाडे ने कहा कि जांच के दौरान मध्यप्रदेश एटीएस ने यह पाया कि नांदेड जिले के धानेगांव इलाके के डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान (35) ने यह संदिग्ध लिफाफे ठाकुर को भेजे हैं। खान इलाके में अपना क्लीनिक चलाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश एटीएस ने खान को गुरुवार को हिरासत में ले लिया। वह पिछले तीन माह से पुलिस के रडार पर था क्योंकि उसने पहले भी कुछ सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखा था जिसमें उसने दावा किया था कि उसके मां और भाई के आतंकवादियों से संपर्क हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे पत्र लिखने के लिए खान को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

ककाड़े ने बताया कि पुलिस उसके मोबाइल फोन की लोकेशन के जरिए उस पर नजर रख रही थी। लेकिन वह मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर इन पत्रों को डालने औरंगाबाद, नागपुर और अन्य स्थानों पर जाता था। उन्होंने बताया कि खान का अपने भाई के साथ भी विवाद था और उसे भाई से मारपीट के कारण पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें