फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे प्रफुल्ल पटेल, दूसरी तारीख मांगी

Thu, 06 Jun 2019 11:21 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल
विज्ञापन

करोड़ों रुपए के कथित विमानन घोटाले के मामले में पिछले दिनों पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता प्रफुल्ल पटेल का नाम सामने आया था। मामले की जांच के लिए गुरुवार को उन्हें ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन अब उन्होंने पेशी के लिए दूसरी तारीख देने का आग्रह किया है। पटेल ने कहा कि मेरी पहले से तय कार्यक्रमों के कारण मैंने ईडी से दूसरी तारीख देने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि मामले में प्रफुल्ल पटेल के नाम का उल्लेख आरोपी के तौर पर तो नहीं है, लेकिन हाल में ही ईडी ने एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया था जिसमें कथित विमानन लॉबीस्ट दीपक तलवार को जानने वाले व्यक्ति के रूप में पटेल का नाम भी शामिल है। मालूम हो कि एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल 2004 से 2011 के बीच नागरिक उड्डयन मंत्री थे।

ईडी की जांच के दौरान राज्यसभा के सांसद पटेल का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। पटेल ने पहले भी कहा था कि विमानन उद्योग की जटिलताओं को समझने के लिए ईडी का सहयोग करने में उन्हें खुशी होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों विमानों के रुट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हुई थी, जिसमें एयर इंडिया को हुए नुकसान के पीछे घोटाले का मामला सामने आया था। कथित तौर पर जब प्रफुल्ल पटेल नागरिक उड्डयन मंत्री थे, तब प्राईवेट कंपनियों से पैसे लेकर उन्हें महंगे एयर रूट का आवंटन किया गया था। अब ईडी ईसी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें