फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Case: 'न्याय की अवाज को अनसुना कर रही बंगाल सरकार', केंद्रीय मंत्री प्रधान ने साधा निशाना

Wed, 21 Aug 2024 01:22 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Doctor Case: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में इस घटना को लेकर ठोस कदम उठाने की बात की है। यह हैरान करने वाला है कि एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार अपने ही लोगों की न्याय की अवाज को अनसुना कर रही है। यह सरकार मां, माटी और मानुष के नारे पर सत्ता में आई थी। 
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के रवैये की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस खौफनाक अपराध के बाद देश के बच्चों में डर का माहौल बन गया है। 

विज्ञापन


'दुनिया ने देखी राज्य सरकार की असंवेदनशीलता'
प्रधान ने आईआईटी खड़गपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारों को इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की असंवेदनशीलता, 'कोई परवाह नहीं' वाला रवैया और सबूतों को छिपाने की असफल कोशिश दुनिया ने देखी है। 

मंत्री ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में इस घटना को लेकर ठोस कदम उठाने की बात की है। यह हैरान करने वाला है कि एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार अपने ही लोगों की न्याय की अवाज को अनसुना कर रही है। यह सरकार मां, माटी और मानुष के नारे पर सत्ता में आई थी। 
विज्ञापन

 
गलतियों के बावजूद जारी रही आरोपी की सेवा: प्रधान
उन्होंने मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय रॉय का भी जिक्र किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, उसे (आरोपी) कोलकाता पुलिस में स्वयंसेवक के रूप में भर्ती किया गया था। उकी पिछली गलतियों के बावजूद उसकी सेवा जारी रही। प्रधान ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में राज्यभर में हुए प्रदर्शन ने उन महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया है, जिनका राज्य की मशीनरी के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना ने यह साबित किया है कि राज्य संचालित अस्पताल में महिलाओं को तैनात करने के लिए जरूरी किसी भी प्रक्रिया और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। 
 


सड़कों पर उतरेगी भाजपा: सुकांत मजूमदार
वहीं, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि हाल में प्रशासन की ओर से सरकारी और निजी संस्थानों को रात की ड्यूटी में महिलाओं को न लगाने की सलाह देना लिंगभेद को दिखाता है। उन्होंने कहा, ऐसी सलाह भेदभावपूर्ण है और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को हल नहीं करती। मजूमदार ने कहा कि भाजपा अगले छह दिनों तक आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल मामले और राज्य सरकार द्वारा मामले को खराब तरीके से संभालने के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें