फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: जवान ने इस अंदाज में दी पाकिस्तान को धमकी

Sat, 26 Nov 2016 08:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोल्जर
विज्ञापन
उड़ी हमले के बाद एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीं एक जवान का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह वह पड़ोसी देश को संदेश देते हुए दिख रहा है। ये वीडियो व्हाट्सऐप पर काफी ज्यादा शेयर हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो यहां देखिए...

सिख रेजिमेंट का यह जवान गाने की जरिए इस्लामाबाद को चेतावनी दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जवान अपनी कंपनी के दूसरे जवानों के साथ बैठा हुआ है और पंजाबी में एक पावरफुल देशभक्ति गाना गा रहा है। 

गाने में वह कह रहा है कि दुश्मन ने हमारे प्यार को देखो है, लेकिन दुश्मनी नहीं देखी है। इसमें वह बॉर्डर पर तैनात सिपाहियों पर हमला करने वालों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दे रहा है। अपने गाने में वह कह रहा है कि सेना दुश्मनों का मुकाबला करने और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। वह सिर्फ सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह कब और कहां का है। हां, इससे यह तो जरूर स्पष्ट तौर पर पता चल रहा है कि वह देश की सुरक्षा के लिए एक कठिन जगह पर तैनात है।
 
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 279 बार हुई फायरिंग

पाकिस्तानी सेना - फोटो : File Photo
ये वीडियो उस समय सामने आया है जिब हाल ही में हमारी सेना के कई जवान शहीद हुए हैं और कुछ जवानों के शव को क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। 

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक,  29 सितंबर को हमारी सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अब तक बॉर्डर एरिया में फायरिंग की 290 घटनाएं हुई हैं। सरकारी डाटा का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 29 सितंबर के बाद से अबतक 279 बार दोनों देशों के बीच फायरिंग हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें