फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: शिवकुमार बोले- सड़कों में गड्ढों के लिए कर्नाटक को निशाना बनाना ठीक नहीं, दिल्ली में भी ऐसी समस्या

Tue, 23 Sep 2025 11:24 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।

सार

Karnataka: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि गड्ढों की समस्या केवल कर्नाटक की नहीं बल्कि पूरे देश की है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार इस समस्या को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी कारणों से भाजपा यह मुद्दा उठा रही है। 
विज्ञापन
डीके शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री, कर्नाटक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि गड्ढों की समस्या केवल उनके राज्य की नहीं, ब्लकि पूरे देश की है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शामिल है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल कर्नाटक को ही इस समस्या के लिए बदनाम करना उचित नहीं है। 
विज्ञापन


बंगलूरू के विकास मामलों के प्रभारी मंत्री शिवकुमार ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सड़कों की हालत सुधारे और वह इस पर काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह सत्ता में थी, तब उसने सड़कों की मरम्मत नहीं की और अब जब स्थानीय चुनाव नजदीक हैं, तो इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: स्वदेशी प्लेटफॉर्म को अपना रहे अश्विनी वैष्णव, सबसे विदेशी उत्पाद छोड़ने की अपील की; जानें क्या है जोहो
विज्ञापन

 
शिवकुमार की यह टिप्पणी तब आई है, जब इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी मोहनदार पाई और बायोकॉन के प्रमुख किरण मजूमदार जैसे बंगलूरू के उद्योगपतियों ने सरकार से अपील की है कि वह सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए तुरंत कदम उठाए। दरअसल, ऑनलाइन ट्रैकिंग कंपनी ब्लैकबक ने बंगलूर के बेलंदूर स्थित अपने दफ्तर को खराब सड़क और यातायात समस्याओं के कारण वहां से हटाने का फैसला लिया है। 

सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करेगी भाजपा
वहीं, कर्नाटक भाजपा ने घोषणा की है कि वह 24 सितंबर को राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रदर्शन करेगी, खासकर बंगलूरू की सड़कों को लेकर।

शिवकुमार ने पूछा- पीएम आवास तक जाने वाली सड़क पर कितने गड्ढे?
शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, हम बरसदा के बावजूद गड्ढे भर रहे हैं। हर दिन बंगलूरू में पांचों नगरपालिकाओं में करीब एक हजार गड्ढों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में दिल्ली गए थे और वहां की सड़कों को देखा। उन्होंने कहा, आप दिल्ली के पत्रकारों से पूछिए, प्रधानमंत्री के आवास तक जाने वाली सड़क पर कितने गड्ढे हैं?

ये भी पढ़ें: 'किसी की स्वतंत्रता में कटौती के बजाय उसके पक्ष में झुकना चाहिए', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
विज्ञापन


केवल कर्नाटक को निशाना बनाना सही नहीं: शिवकुमार
शिवकुमार ने कहा, मैं बड़ी आईटी कंपनियों और अन्य को बताना चाहता हूं कि गड्ढों जैसी समस्याएं हर जगह है। हम अपना काम कर रहे हैं। यह समस्य केवल कर्नाटक की नहीं है। लेकिन हमारी जिम्मेदारी है और उसे निभा रहे हैं। उन्होंनेदोहराया कि केवल कर्नाटक को निशाना बनाना ठीक नहीं है। अगर भाजपा सरकार के समय सड़कों की मरम्मत हुई होती तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। उन्होंने कुछ नहीं किया। अब चुनाव आ रहे हैं, इसलिए वे विरोध कर रहे हैं। कोई बात नहीं, हम अपना दायित्व निभाएंगे।  

पार्टी की बैठक में भाग लेने बिहार जाएंगे शिवकुमार और सिद्धारमैया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि वह और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 24 सितंबर को पटना में होने वाली पार्टी की बैठक में भाग लेने बिहार जाएंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक कल बिहार में है। मुख्यमंत्री आज शाम को निकल रहे हैं। बैठक पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मेजबानी में होगी, जिसमें हम हिस्सा लेंगे। 




 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें