काशी में स्वामी नित्यानंद के कल्पतरु दर्शन शिविर का मंगलवार को विरोध तेज हो गया। अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने तरीके से विरोध में आवाज उठाई। कहीं पोस्टर फाड़े गए तो कहीं अश्लील तसवीरों वाले पोस्टर दीवारों पर चस्पा किए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाबा धर्म की आड़ में अश्लील गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। इसके शिविर पर रोक लगाई जानी चाहिए।
निर्मल इंडिया पार्टी की ओर से हरहुआ में खंभों पर टांगे गए स्वामी नित्यानंद के पोस्टर फाड़ डाले गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की। इस विरोधी मुहिम में वरुण प्रताप सिंह, राजू, वंशनारायण दुबे, अशोक शर्मा, राजेश राय, अजय गौतम, प्रदीप सिंह, प्रवीण शर्मा, दीपक सिंह मौजूद थे। इसी तरह प्रवीण सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने सारनाथ के सत्संग नगर में बैठक की।
कहा गया कि बाबा का जो चेहरा समाज के सामने आ चुका है, उससे लोगों के मन में उनके प्रति अविश्वास की भावना पैदा हो गई है। पांच सितारा होटल में करोड़ों रुपये बाबा शिविर पर कहां से खर्च कर रहे हैं। इसकी जांच की जानी चाहिए। उनके शिविर पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में जय प्रकाश शिवहरे, दुर्गेश कुशवाहा, सुदामा प्रजापति, सोनू, सुधीर श्रीवास्तव, वंदना संधू, तन्मय मंडल, आनंद शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
उधर, निर्मल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिवपुर बाईपास कार्यालय पर हुई बैठक में नित्यानंद के शिविर को विरोध किया गया। सोसाइटी की निर्मला सिंह ने कहा कि शहर में बड़े-बड़ो होर्डिंग्स, पोस्टर दिखावे के लिए लगे हैं। बाबा होटल के बंद कमरों में ध्यान लगवाकर विदेशियों से मोटी रकम ऐंठ रहे हैं।
वंदना सिंह, अंजलि मिश्रा, नीतू श्रीवास्तव, बीना यादव, शैल सिंह, परविंदर कौर, शिखा सिंह, दुर्गा सिंह और नेहा पांडेय ने कहा कि कल्पतरु दर्शन को सार्वजनिक तौर पर कराया जाए, अन्यथा इस पर रोक लगाई जाए। लोक चेतना की ओर से होर्डिंग्स वार शुरू कर दिया गया। चेतना के कार्यकर्ताओं ने देर शाम वरुणा पुल, अंधरापुल, चौकाघाट, लहुराबीर के तिराहों, चौराहों पर नित्यानंद बाबा के अश्लील तसवीरों वाले पोस्टर लगाए गए।