फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र की लड़ाई, दिल्ली तक आई: राकांपा के दोनों गुटों के बीच पोस्टर वॉर जारी, कटप्पा-बाहुबली तक का जिक्र

Thu, 06 Jul 2023 10:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी के नाम और चिह्न को लेकर शरद पवार और अजित पवार में बहस जारी है। इन्हीं सब अटकलों को लेकर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही राजधानी में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
एनसीपी का पोस्टर वॉर शुरू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को लेकर सियासी जंग जारी है। एनसीपी के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। चाचा बनाम भतीजे की लड़ाई के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दिल्ली में जगह-जगह पुराने पोस्टर बदलकर नए लगाए जा रहे हैं। कहीं गद्दार तो कहीं सच की लड़ाई वाले बैनर लग रहे हैं। 

गौरतलब है, अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर अलग हो गए हैं। वहीं, पार्टी के नाम और चिह्न को लेकर दोनों नेताओं में बहस जारी है। इन्हीं सब अटकलों को लेकर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

विज्ञापन


उनके पहुंचने से पहले ही राजधानी की राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर से एनसीपी के पुराने पोस्टर और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं, जिन पर अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल नजर आ रहे थे। वहां नए पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिस पर 'गद्दार' लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, दिल्ली में शरद पवार के आवास के बाहर भी नए पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है ‘सच्चाई और झूठ की लड़ाई में पूरा देश शरद पवार के साथ है। भारत का इतिहास ऐसा है कि इसने विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं किया है।’

महाराष्ट्र में शरद पवार बनाम अजित पवार संकट के बीच, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने भी फिल्म 'बाहुबली' के एक दृश्य पर तैयार किया गया पोस्टर लगाया है। इसमें 'कटप्पा' को 'अमरेंद्र बाहुबली' की पीठ में छुरा घोंपते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें