फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PayCM Row: डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेता हिरासत में लिए गए, बोम्मई ने कही यह बात

Fri, 23 Sep 2022 11:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कांग्रेस के 'पेसीएम' पोस्टर ड्राइव पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोप सही नहीं है। उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है।
विज्ञापन
PayCM Row - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार शाम बेंगलुरु में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ 'PayCM' के पोस्टर चिपकाए। बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया। इस दौरान कर्नाटक एलओपी सिद्धारमैया ने कहा कि हां, यह ('PayCM' पोस्टर विरोध) पूरे राज्य में जारी रहेगा। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा इस 40% भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ एक अभियान है। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस के 'पेसीएम' पोस्टर ड्राइव पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोप सही नहीं है। उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है। यह सब राजनीति से प्रेरित है। मैंने उन्हें सबूत पेश करने की चुनौती दी है। उनके (कांग्रेस) कार्यकाल में कई घोटाले हुए जिनकी जांच की जानी चाहिए।


PayCM Poster Conflict: विवादों में कांग्रेस का पेसीएम पोस्टर अभियान, अखिल अय्यर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से राहत
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने लोकायुक्त पुलिस द्वारा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में शुरू की गई जांच पर रोक दी है। एक निजी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा येदियुरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी(एफआईआर) दर्ज की गई थी। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने इस मामले में प्रतिवादी, अब्राहम टीजेएक को नोटिस जारी किया। एक्टिविस्ट अब्राहम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि येदियुरप्पा ने एक निर्माण कंपनी से बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के एक आवास परियोजना के संबंध में रिश्वत के रूप में करोड़ों रुपए प्राप्त किए थे।

Karnataka: कांग्रेस के 'PayCM' कैंपेन के बाद सामने आए जॉब और कॉन्ट्रैक्ट के लिए पैसे वाले स्क्रीनशॉट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें