फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: चेन्नई में एक विज्ञापन के पोस्टर में लगी आग, आग लगने का कारण तलाश रही पुलिस

Mon, 01 Jan 2024 01:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नुंगमबक्कम में एक हेलमेट की दुकान के पास एक विज्ञापन पोस्टर में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, अब तक आग लगने का कारण सामने नहीं आ सका है।

विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नुंगमबक्कम में एक हेलमेट की दुकान के पास एक विज्ञापन पोस्टर में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, अब तक आग लगने का कारण सामने नहीं आ सका है।

विज्ञापन

वादे पूरे करने में भाजपा के झूठ सबसे मजबूत : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई वादों को लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के झूठ सबसे मजबूत हैं। खरगे ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को संबोधित एक पोस्ट हिंदी में लिखी, आज 2023 का आखिरी दिन है। आपने कहा था कि 2022 तक हर किसान की आमदनी दोगुनी होगी। हर भारतीय के पास घर होगा और 24 घंटे बिजली मिलेगी। अर्थव्यवस्था पांच अरब डॉलर की हो जाएगी। ये सब तो नहीं हुआ...। लेकिन हर भारतीय को पता है कि भाजपा के झूठ सबसे मजबूत हैं। 

बेटियों का आत्मसम्मान सबसे पहले : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बेटियों के लिए आत्मसम्मान सबसे पहले होता है और इस पर प्रधानमंत्री की इस तरह की निष्ठुरता पीड़ादायक है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया महिला पहलवान विनेश फोगाट की तरफ से अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाए जाने पर दी है।
विज्ञापन


वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान के प्रमुख का पदभार संभाला
वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने रविवार को नौसेना बेस पर एक औपचारिक परेड में दक्षिणी नौसेना कमान के 30वें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने नौसेना में चार दशक के प्रतिष्ठित करियर के बाद सेवानिवृत्त हुए वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली का स्थान लिया। वाइस एडमिरल श्रीनिवास और उनके पूर्ववर्ती दोनों ने वेंडुरुथी युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, वाइस एडमिरल श्रीनिवास पनडुब्बी रोधी युद्ध में माहिर हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र श्रीनिवास ने 1987 में कमीशन प्राप्त किया था। अपने 36 साल के करियर में वे आईएनएस शंकुल और विध्वंसक आईएनएस रणवीर की कमान संभाल चुके हैं।

ले. जनरल आरपी कलिता सेवानिवृत्त
पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता चार दशकों की सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके कार्यकाल में एलएसी, आंतरिक सुरक्षा स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियां देखी गईं, जिनका उन्होंने बखूबी सामना किया।

कैडिला फार्मा के सीएमडी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रबंध निदेशक राजीव मोदी के खिलाफ एक बुल्गारियाई महिला की शिकायत पर कथित दुष्कर्म, हमले और जानबूझकर अपमान करने के मामले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर की है। शिकायतकर्ता कंपनी में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थी। सहायक पुलिस आयुक्त एचएम कंसाग्रा ने रविवार को बताया कि अहमदाबाद स्थित फार्मा कंपनी के सीएमडी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मामला दर्ज किया गया।

ठाणे में रेव पार्टी, पांच लड़कियों समेत 95 लोग हिरासत में
महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारकर पांच लड़कियों समेत 95 लोगों को हिरासत में ले लिया और इनके पास से नशीली दवाएं भी जब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा ने रविवार तड़के लगभग तीन बजे यहां वडावली क्रीक के पास एक साइट पर छापा मारा और पार्टी के आयोजक तेजस कुबल (23) और सुजल महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चरस, एलएसडी, एक्स्टसी, गांजा और शराब बरामद की है और 21 मोटरसाइकलें भी जब्त की गई हैं।

गुजरात : गिफ्ट सिटी में शराब के परमिट बिक्री के लिए अधिसूचना
गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) स्थित कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी शराब लेने के लिए परमिट (अनुमति पत्र) के पात्र हो सकते हैं। यहां सिर्फ गिफ्ट सिटी के ‘वाइन-एंड-डाइन’ यानी जहां बैठकर शराब का सेवन किया जा सके, क्षेत्र में ही शराब उपलब्ध होगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने गजट अधिसूचना जारी कर दी है।

भारत-यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास कल से राजस्थान में
भारत और यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन 2024 2 से 15 जनवरी तक राजस्थान में किया जाएगा। सेना की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया कि भारत और यूएई में मजबूत दोस्ती है। विदेश मंत्रालय के अनुसार सशस्त्र बलों के संयुक्त अभ्यास, विशेषकर नौसैनिक अभ्यास, रणनीति और सिद्धांतों पर जानकारी साझा करना, इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर के संबंध में तकनीकी सहयोग रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के संभावित क्षेत्र हैं।

अरविंद पनगढ़िया बने 16वें  वित्त आयोग के चेयरमैन
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को 16वें वित्त आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव रित्विक पांडे आयोग के सचिव होंगे। सरकार ने रविवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी। वित्त आयोग पांच साल की अवधि (2026-27 से 2030-31) की रिपोर्ट राष्ट्रपति को 31, अक्तूबर, 2025 को सौंपेगा। 1952 में जन्मे पनगढ़िया न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

बेटे के लिए मेरे परिवार को निशाना बना रहे सिद्धरमैया : प्रताप सिम्हा
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने रविवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया अपने बेटे यतींद्र सिद्धरमैया का राजनीतिक पुनर्वास करने के लिए उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा, मुख्यमंत्री अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने बेटे को जीत दिलाने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं। प्रताप सिम्हा ने अपने भाई विक्रम सिम्हा की गिरफ्तारी पर यह बयान दिया।

पोयला बैसाख को घोषित किया गया बंगाल का राज्य दिवस
बंगाल सरकार ने बंगाली नववर्ष के पहले दिन पोयला बैसाख को राज्य दिवस और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के लिखे बांग्लार माटी-बांग्लार जल को राज्य गीत घोषित किया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब राज्य में सभी आधिकारिक समारोहों की शुरुआत में राज्य गीत बजाना अनिवार्य है। इसका अनुमानित समय एक मिनट और 59 सेकंड है। जब राज्य गीत बजाया जाए तो सभी को ध्यान की स्थिति में खड़ा होकर इसका सामूहिक गायन करना चाहिए।

अरब सागर में सुरक्षा के लिए नौसेना ने तैनात किए डेस्ट्रॉयर
नौसेना ने अरब सागर में युद्धपोत कार्य समूह ‘डेस्ट्रॉयर’ और ‘फ्रिगेट्स’ को तैनात किया है। हाल ही में व्यापारिक जहाजों पर हमले के बाद यह कदम उठाया गया है। रविवार को जारी बयान के मुताबिक, यह समूह सुरक्षा अभियान चलाने व हादसे की स्थिति में व्यापारिक जहाजों की मदद करेगा। राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों से तालमेल कर नौसेना स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें